home page

चुनाव 26 : खानाकुल में आईएसएफ प्रत्याशी के समर्थन में नौशाद सिद्दीकी का रोड शो

 | 
चुनाव 26 : खानाकुल में आईएसएफ प्रत्याशी के समर्थन में नौशाद सिद्दीकी का रोड शो


हुगली, 10 अप्रैल (हि. स.)। हुगली जिले के खानाकुल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के प्रत्याशी सद्दाम हुसैन के समर्थन में शुक्रवार को एक बड़ा रोड शो आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

रोड शो को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह और भारी जनसमागम देखने को मिला। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह रोड शो खानाकुल के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा, जहां पार्टी के झंडों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति काफी बड़ी संख्या में रही।

रोड शो के दौरान नौशाद सिद्दीकी ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आईएसएफ आम लोगों के हित में संघर्ष कर रही है और आगामी चुनाव में जनता उनका समर्थन करेगी।

वहीं, आईएसएफ प्रत्याशी सद्दाम हुसैन ने भी लोगों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

इस रोड शो के मद्देनजर इलाके में पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय