home page

चुनवा 26 : कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी ने अनाचार बनाम विकास की लड़ाई को बताया चुनाव

 | 
चुनवा 26 : कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी ने अनाचार बनाम विकास की लड़ाई को बताया चुनाव


कूचबिहार, 07 अप्रैल (हि. स.)। जिले के नाटाबाड़ी स्थित तुफानगंज आरएमसी ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित जनसभा से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अभिषेक बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को “अनाचार बनाम विकास” और “शोषण बनाम संघर्ष” की लड़ाई करार दिया।

अभिषेक ने भाजपा शासित राज्यों में प्रवासी मजदूरों को ‘बांग्लादेशी’ कहे जाने और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर कथित अत्याचार के मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के नाम पर साजिश रची जा रही है। उनके अनुसार, “अंडर एडजडिकेशन के नाम पर 27 लाख नाम अवैध रूप से काटे गए हैं, जिनमें दस लाख से ज्यादा हिंदू बंगाली है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि ममता बनर्जी हर नागरिक के वोट के अधिकार और मौलिक अधिकार की रक्षा करेंगी।

अभिषेक बनर्जी ने नाटाबाड़ी के भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी पर भी तंज कसते हुए उन्हें “स्विच ऑफ विधायक” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में विधायक ने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया।

इसके साथ ही भाजपा उम्मीदवार को “बाहरी” बताते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रत्याशी शैलेन्द्रनाथ बर्मा स्थानीय निवासी है और क्षेत्र की बेहतर समझ रखते है। सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अभिषेक ने विश्वास जताया कि इस बार भी नाटाबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार