home page

चुंचुड़ा विधानसभा के बुनियादी विकास को लेकर विधायक सुबीर नाग की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

 | 
चुंचुड़ा विधानसभा के बुनियादी विकास को लेकर विधायक सुबीर नाग की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक


हुगली, 05 अगस्त (हि. स.)। चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और नगरपालिका इलाकों में सड़क, जल निकासी व्यवस्था, साफ-सफाई और समग्र विकास योजनाओं को लेकर बुधवार को विधायक सुबीर नाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में एडीएम जिला परिषद और एडीएम डेवलपमेंट के साथ विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से सड़कों के विकास, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता बनाए रखने और आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में इलाको की वर्तमान समस्याओं को जल्द दूर करने और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने पर जोर दिया गया।

विधायक सुबीर नाग ने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए चुंचुड़ा विधानसभा के विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल के माध्यम से तैयार योजनाओं को जल्द लागू करने से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और नागरिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विधायक ने कहा कि चुंचुड़ा विधानसभा के विकास के लिए यह पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय