home page

चुंचुड़ा में दुर्गापूजा 2026 को लेकर समन्वय बैठक, सुरक्षा और प्रशासनिक तालमेल पर जोर

 | 
चुंचुड़ा में दुर्गापूजा 2026 को लेकर समन्वय बैठक, सुरक्षा और प्रशासनिक तालमेल पर जोर


हुगली, 24 सितंबर (हि. स.)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को चुंचुड़ा के रवींद्र भवन में प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के चुंचुड़ा थाने की पहल पर दुर्गापूजा 2026 को लेकर आयोजित इस बैठक में पुलिस-प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

बैठक में चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग के अलावा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने तथा पूजा समितियों और प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि पूजा के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित एवं निर्बाध तरीके से उत्सव का आनंद ले सकें। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और पूजा आयोजकों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को महत्वपूर्ण बताया गया।

विधायक सुबीर नाग ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष की दुर्गापूजा को और बेहतर, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाया जाए, यही लक्ष्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय