home page

गंगा में डूबने से एक की मौत, किशोर लापता

 | 
गंगा में डूबने से एक की मौत, किशोर लापता


हुगली, 10 अप्रैल (हि.स.)। गंगा में स्नान और जल भरने के दौरान अलग-अलग घाटों पर दो लोगों के डूबने की घटनाओं से इलाके में शोक की लहर फैल गई। एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक किशोर की तलाश जारी है।

पहली घटना चंदननगर के शिवबाटी घाट की है, जहां स्नान के दौरान करीब इमरान आलम (16) गंगा में डूब गया। वह चंदननगर के 11 नंबर वार्ड का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकलकर घाट पर पहुंचा था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

घटना की सूचना पाकर चंदननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सूचित किया गया। किशोर की तलाश जारी है।

दूसरी घटना शेवड़ाफुली के निमाईतीर्थ घाट पर हुई, जहां जल भरने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान निशान भूंइया (36) के रूप में हुई है, जो उत्तर 24 परगना के मिनाखां का निवासी था। वह अपने माता-पिता के साथ तारकेश्वर जाने के लिए शेवड़ाफुली आया था।

बताया गया कि घाट से पानी भरते समय वह गंगा में डूब गया। बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय