home page

गंगारामपुर में मतगणना के दिन हिंसा, टीएमसी नेता पर हमले से बढ़ा तनाव

 | 

दक्षिण दिनाजपुर, 04 मई (हि.स.)। जिले के गंगारामपुर में मतगणना के दिन राजनीतिक हिंसा की घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

महाराजपुर इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं पर लगा है। घायल नेता की पहचान परेश बसाक के रूप में हुई है, जो बेलबाड़ी दो ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्थानीय तृणमूल नेता हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मतगणना के दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला किया और सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें तुरंत गंगारामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थित लोगों ने यह हमला किया, जबकि बीजेपी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

इस मामले पर गंगारामपुर से टीएमसी उम्मीदवार गौतम दास ने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार