home page

खड़गपुर मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया सम्मान

 | 
खड़गपुर मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया सम्मान


खड़गपुर मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया सम्मान


खड़गपुर मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया सम्मान


खड़गपुर मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया सम्मान


खड़गपुर, 30 मार्च (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के के खड़गपुर डिविजन द्वारा सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम खड़गपुर स्थित साउथ इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

मंडल के विभिन्न विभागों के कुल 50 कर्मचारी अधिवर्षिता की आयु पूरी करने के बाद रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन और समर्पित सेवाओं के सम्मान स्वरूप पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ), स्मृति चिन्ह तथा अन्य सेटलमेंट से जुड़े दस्तावेज प्रदान किए गए।

सेटलमेंट दस्तावेज मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडे ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) देबजीत दास तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय कुमार की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सौंपे।

इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों की सेवा अवधि के दौरान उनके समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उनके परिवारजनों के सहयोग और समर्थन की भी सराहना की, जिन्होंने कर्मचारियों की सेवा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साइबर और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता