home page

खड़गपुर मंडल ने शुरू किया ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’

 | 
खड़गपुर मंडल ने शुरू किया ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’


खड़गपुर मंडल ने शुरू किया ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’


खड़गपुर मंडल ने शुरू किया ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’


खड़गपुर, 15 मई (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने शुक्रवार शाम “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” की शुरुआत की। शुक्रवार शाम मंडल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी जानकारी में बताया गया कि यह अभियान 15 मई से पांच जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टिकाऊ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

मंडल प्रशासन के अनुसार, अभियान के दौरान ‘मिशन लाइफ’ के तहत लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने और रोजमर्रा के जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालयों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और बेहतर कचरा प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

रेलवे की ओर से बताया गया कि खड़गपुर, बालेश्वर, संतरागाछी और शालीमार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और सफाई कर्मियों ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना शुरू कर दिया है।

मंडल प्रशासन ने सभी नागरिकों और यात्रियों से इस अभियान में जुड़ने और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने में सहयोग करने की अपील की है। यह अभियान पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता