कोन्नगर नगरपालिका के चेयरमैन स्वपन दास समेत चार पार्षदों ने दिया इस्तीफा, श्रीरामपुर एसडीओ को सौंपा त्यागपत्र
हुगली, 10 जुलाई (हि. स.)। जिले की कोन्नगर नगरपालिका में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। नगरपालिका के चेयरमैन स्वपन दास सहित चार पार्षदों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सभी ने श्रीरामपुर महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र सौंपा। इस्तीफा देने वालों में चेयरमैन स्वपन दास के अलावा वार्ड संख्या-1 की पार्षद मोनालिसा नाग, वार्ड संख्या-6 की पार्षद अंजली बनर्जी तथा वार्ड संख्या-9 की पार्षद मधुमिता दास शामिल हैं।
चारों जनप्रतिनिधि शुक्रवार को एक साथ श्रीरामपुर एसडीओ के कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने इस्तीफे सौंप दिए। इस घटनाक्रम के बाद कोन्नगर नगरपालिका के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई थी। ्र
नगरपालिका में एक साथ चेयरमैन और तीन पार्षदों के इस्तीफे को स्थानीय राजनीति में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

