home page

कूचबिहार में 46 पुलिस अधिकारियों का तबादला

 | 

कूचबिहार, 21 फरवरी (नि.सं)। विधानसभा चुनाव -2026 से पहले कूचबिहार जिला पुलिस में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिले के पांच अहम पुलिस थानों के प्रभारी समेत कुल 46 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक संदीप कर्रा ने बताया कि चुनाव से पहले चुनाव आयोग की गाइडलाइन और नियमों के अनुसार यह रूटीन ट्रांसफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहेबगंज पुलिस थाने के प्रभारी अजीत कुमार साह को बॉक्सिरहाट भेजा गया है। उनकी जगह नकुल रॉय साहेबगंज का चार्ज संभालेंगे। वहीं, घोक्साडांगा पुलिस थाने के प्रभारी विश्वजीत मल्लिक को कुचलीबाड़ी पुलिस थाने का चार्ज दिया गया है। जबकि कुचलीबाड़ी के प्रभारी अशरफ आलम घोक्साडांगा स्थानांतरित किए गए हैं।

दिनहाटा महिला पुलिस थाने की प्रभारी सुनीति सुब्बा का हल्दीबाड़ी पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है और माथाभांगा की रोहिता लामा उनकी जगह चार्ज संभालेंगी। अजय रॉय निशिगंज चौकी का चार्ज संभालेंगे। इसके अलावा, कोतवाली थाना के चित्ता पाल को जिला कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार