home page

अनुव्रत मंडल को युवकों ने दी धमकी, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

 | 
अनुव्रत मंडल को युवकों ने दी धमकी, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़


बीरभूम, 30 सितंबर (हि. स.)। बीरभूम के प्रभावशाली नेता अनुव्रत मंडल बुधवार को सिउड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान लाठी और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे युवकों के एक समूह ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सभी युवकों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके।

तोड़फोड़ के दौरान युवकों ने अनुव्रत मंडल की ओर उंगली दिखाकर धमकी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “सिउड़ी में अब दोबारा नहीं दिखना।” इतना ही नहीं, युवकों को अनुव्रत मंडल की छाती पर लाठी लगाकर धमकी देते हुए भी देखा गया।

बुधवार को सिउड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई इस घटना से इलाके में चर्चा शुरू हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता