home page

हर्षोल्लास से मनी होली, पुलिस रही मुस्तैद

 | 

देहरादून, 04 मार्च (हि.स.)। रंगों के त्योहार होली पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पर्व पर शांति, सुरक्षा

और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में पुलिस तैनात रही।

एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द बिगाड़ने व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में जनपद के चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल