home page

सरकारी स्कूल की छात्रा ने किया कमाल, दो-दो प्रतिष्ठित स्कूलों में चयन

 | 
सरकारी स्कूल की छात्रा ने किया कमाल, दो-दो प्रतिष्ठित स्कूलों में चयन


पौड़ी गढ़वाल, 23 मार्च (हि.स.)। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का एक प्रेरणादायक उदाहरण ब्लॉक कलजीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ख्वीड़ से सामने आया है। विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा साक्षी ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से दो प्रतिष्ठित संस्थानों—जवाहर नवोदय विद्यालय और हिम ज्योति स्कूल, देहरादून—की प्रवेश परीक्षाएं उत्तीर्ण कर शानदार सफलता हासिल की है।

इस उपलब्धि में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका यशोदा राणा के कुशल नेतृत्व और सहायक शिक्षक शैलेंद्र रौथाण के विशेष मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। शिक्षकों के समर्पण और साक्षी की लगन ने इस सफलता को संभव बनाया।

साक्षी की इस दोहरी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता साबित करती है कि सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं, बल्कि सही दिशा और सहयोग से छात्र बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह