home page

सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाया जाए

 | 
सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाया जाए


नई टिहरी, 25 सितंबर (हि.स.)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जाखणीधार ब्लॉक के कोटीखास और छोलगांव में आयोजित गोष्ठी में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्तराखंड शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने एक माह तक चलने वाले अभियान के उद्देश्यों व गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचा कर उनका लाभ पात्र लोगों को दें।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की। ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, बीडीओ रोशन लाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, प्रधान कर्ण सिंह, डॉ. अभिलाष उनियाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी