home page

सत्यों में वन विभाग ने आयोजित की जन जागरूकता गोष्ठी

 | 
सत्यों में वन विभाग ने आयोजित की जन जागरूकता गोष्ठी


नई टिहरी, 03 नवंबर (हि.स.)। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के सत्यों में मसूरी वन प्रभाग की सकलाना रेंज की ओर से मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम, प्राकृतिक जल स्त्रोत का संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण विषयों पर जागरूक किया गया।

अनुभाग अधिकारी प्यार चंद रमोला ने ग्रामीणों को बताया कि वन्य जीव संरक्षण और वनाग्नि से बचाव के लिए विभाग को जन सहयोग की जरूरत है। कहा वन देश की संपदा है। इससे जहां आम जन की आर्थिकी जुड़ी है, वहीं पर्यावरण में वनों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। वन बीट अधिकारी हीरा सिंह पंवार ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों को बचाने, विलुप्त हो रहे जल स्त्रोतों को पुनर्जीविन देने के लिए कार्य करने की अपील की।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणा हमेशा तत्पर रहते हैं। इस मौके पर प्रदीप नेगी, सुनीता पंवार, रोहित, केद्र सिंह, रमेश, शौकिना देवी, राखी देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी