home page

श्री अरविंदो आश्रम में ऐपण कला पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

 | 
श्री अरविंदो आश्रम में ऐपण कला पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण


नैनीताल, 20 मार्च (हि.स.)। अयारपाटा स्थित श्री अरविंदो आश्रम नैनीताल में स्कूल ऑफ डिजाइन ऑरो यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ऐपण की परंपरा, सांस्कृतिक महत्व तथा इसकी विशिष्ट शैली की जानकारी दी गयी और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में दीपा चौधरी तथा रेनू आर्या ने प्रतिभागियों को ऐपण की बारीकियां सिखाईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पारंपरिक कला को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यशाला के सफल आयोजन में अमित सुठा, आयुष मेहरा तथा सभासद मनोज साह जगाती ने सहयोग दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी