home page

लंढौरा में दो ईंट भट्टों और गौशाला में पकड़ी बिजली चोरी

 | 
लंढौरा में दो ईंट भट्टों और गौशाला में पकड़ी बिजली चोरी


रुड़की, 28 नवंबर (हि.स.)। ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को लंढौरा क्षेत्र में छापेमारी कर दो ईंट भट्टों और एक गौशाला में बिजली चोरी पकड़ी। उपखंड अधिकारी रामकुमार कौशिक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी के अलग-अलग तरीके सामने आए।

कौशिक ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम गठित कर ईंट भट्टों की सघन जांच की गई। जांच में एक ईंट भट्टे पर ट्यूबवेल से बिजली लेकर उसका व्यावसायिक और घरेलू उपयोग किया जा रहा था, जबकि दूसरे भट्टे पर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान क्षेत्र की एक गौशाला में भी जांच की गई। यहां पास के ट्यूबवेल की इनकमिंग केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी।ऊर्जा निगम ने तीनों मामलों में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता विनोद कुमार, गौरव पुंडीर, मुशर्रफ, श्रीकांत, रामवीर और जीशान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला