home page

राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा

 | 
राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा


पौड़ी गढ़वाल, 14 जुलाई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कार्यालय पौड़ी में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया , इस दौरान पेपर लीक और राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून छात्रों को गूंज कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

आज आयोजित कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा हमारी माँग है कि शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी बने, प्रतियोगी परीक्षाएँ निष्पक्ष हों, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिले। कहा कि युवाओं की आवाज उठाने राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आ रहे हैं जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी का आह्वाहन किया ।

इसके बाद समस्त युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की नामकी और छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तरह पर हस्ताक्षर कर अपना विरोध सरकार के प्रति दर्ज किया ।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दिनेश कोहली, मुकुल कुमार, जिला महासचिव विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी, आस्कर रावत , चिराग़ गुसाईं , ऋतिक रावत, लविश नेगी, अमन नयाल, मानसी डंगवाल , कुणाल रावत , अनिल कुमार, श्वेता भट्ट आदि शामिल थे ।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह