राज्य आंलोदनकारी और कांग्रेस ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध
| Jul 15, 2026, 15:45 IST
हल्द्वानी , 15 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस नेता ललित जोशी ने प्रेस वार्ता कर स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए राज्य सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
ललित जोशी ने कहा कि निजी ठेकेदार लोगों पर दबाव बनाकर उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान ललित जोशी ने अडानी ग्रुप पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से गरीब जनता से करोड़ों रुपये की वसूली की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

