home page

यूजीसी के नए नियम के विरोध में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह

 | 
यूजीसी के नए नियम के विरोध में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह


हल्द्वानी , 02 अक्टूबर (हि.स.)। तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में शुक्रवार को सवर्ण शक्ति संगठन की ओर से एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

सत्याग्रह में संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग उठाई।संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि दो अक्तूबर उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है। रामपुर तिराहा कांड में राज्य निर्माण के लिए लोगों ने बलिदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियमों से सामान्य वर्ग के युवाओं के साथ भेदभाव की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने सरकार से इस दिशा में पुनर्विचार करने की मांग की।विशाल शर्मा ने कहा कि आंदोलन किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर युवाओं में असंतोष है। संगठन यूजीसी के नियम वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखेगा।तेज सिंह कार्की ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने जिस राज्य की कल्पना की थी, उसमें युवाओं को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं और यूजीसी के नियमों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहा है।

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को प्रदेशभर में विस्तार देने की चेतावनी दी।सत्याग्रह के दौरान लोगों ने यूजीसी के नियमों को वापस लेने के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं कार्यक्रम में अमित चौहान, मुकेश रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, हयात सिंह रावत, हरीश कांडपाल, अमर सिंह, पूरन भट्ट, दीवान सिंह, अमित पंत, राकेश नयाल, मदन मोहन जोशी, हरीश रावत, सीमा बत्रा, दीप्ति गुरुरानी, प्रभा खनका, अल्का वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, तरनजीत कौर, नेहा शर्मा, प्रियंका सक्सेना, वैशाली लोबियाल, दीपक जोशी, गिरीश पाठक, देव बिष्ट, पीसी शर्मा, देवेंद्र सालकोटी, कौशिक धौनी, प्रीति वर्धन उप्रेती, अंबादत्त, हरि सिंह वाणी, खड़क सिंह, सीसी पंतोला, नारायण दत्त बडोला, तरुण वानखेड़े, पीसी भट्ट, अशोक कुमार मंडल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. आशुतोष पंत, मनमोहन चौधरी, मुकेश चंद्र शर्मा, दिनेश कुमार तिवारी, राजेश कांडपाल आदि लोग थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता