home page

मुख्यमंत्री ट्रॉफी बेसबॉल टूर्नामेंट के उत्कृष्ट खिलाडियों और प्रशिक्षकों का किया सम्मान

 | 
मुख्यमंत्री ट्रॉफी बेसबॉल टूर्नामेंट के उत्कृष्ट खिलाडियों और प्रशिक्षकों का किया सम्मान


नई टिहरी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री ट्रॉफी बेसबॉल टूर्नामेंट में टिहरी की विभिन्न वर्ग की टीमों में शामिल 70 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से खिलाड़ियों का भव्य नागरिक अभिनदंन किया गया। इसके अलावा कबड्डी में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी बने मनोज नेगी को भी सम्मानित किया गया। बुधवार को बौराड़ी में सीएम ट्राफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि बालिका वर्ग में टिहरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग अंडर-20 में भी उपविजेता जबकि अंडर-14 वर्ग में जिले की टीम विजेता बनी। खिलाड़ी अध्ययन कठैत, आयुष भट्ट, सुनीधी, रिचा, अली हुसैन आदि का माल्यार्पण कर नागरिक सम्मान किया गया।

उनके कोच और मार्गदर्शक शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। कहा कि इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उचित मंच और संसाधन मिले तो यहां के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी ने समारोह में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहतन और अभ्यास की अपील की।

इस मौके पर नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय गुणसोला, नरेंद्र चंद्र रमोला, सूरज राणा, सीपी डबराल, विजय नेगी, गब्बर सिंह रावत, रमेश पेटवाल, सोहन सिंह कुमाई, वीरेंद्र दत्त, मनीष पंत, जुनैद खान, इमरान खान, मनीष तोमर मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी