home page

महिला आरक्षण बिल पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

 | 
महिला आरक्षण बिल पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप


पौड़ी गढ़वाल, 21 अप्रैल (हि.स.)। महिला आरक्षण बिल पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा द्वारा आने वाले चुनावों में जीत हासिल करने को लेकर महिला आरक्षण बिल पर भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

कहा कि इसके विरोध में जल्द ही कांग्रेस सड़कों पर उतकर प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि साल 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। जिसके तहत महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं को 33फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। कहा कि सरकार की मंशा एक षडयंत्र के तहत राज्यों में सीटों को बढ़ाने की थी लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोकने का काम करते हुए सरकार के इस षडयंत्र को पूरा नहीं होने दिया।

कहा कि सरकार इन दिनों महिला आरक्षण की बात कर रही है लेकिन इन दिनों शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही है लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि विपक्षी दलों ने राज्यों में विधानसभा व लोकसभा की सीटों को बढ़ाने के षडयंत्र को रोकने का काम किया है। कहा कि यदि सरकार महिला आरक्षण बिल लागू की हितैषी है तो 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33फीसदी आरक्षण लागू करते हुए प्रदेश की 70विधानसभा सीटों में चुनाव करवाएं। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह, कुलदीप रावत, अनूप सिंह, गौरव सागर, अनिल कुमार, वीरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह