home page

बाबा केदारनाथ बर्फबारी से मौसम हुआ सर्द

 | 
बाबा केदारनाथ बर्फबारी से मौसम हुआ सर्द


गुप्तकाशी, 08 अप्रैल केदारनाथ धाम के अंतर्गत पैदल यात्रा मार्ग पर छोटी लिंचोली से केदारनाथ तक बर्फबारी एवम हिमस्खलन होने से जहां पहाड़ियां सफेद चादर ओढ़ चुकी है, वही निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सोनप्रयाग से केदारपुरी तक लोनिवि गुप्तकाशी ने वर्तमान में यात्राकाल को सफल और सुगम बनाने के लिए से कई नव निर्माण और मरम्मत के कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं, लेकिन केदारपुरी में हो रही लगातार बरसात और भयंकर बर्फबारी के चलते कर्मचारी और श्रमिकों को कार्य करने में बेहद दिक्कतें आ रही है।

प्रथम चरण में बर्फ सफ़ाई हेतु 30 श्रमिकों की दो टीम बनाई गई, जिसमें एक टीम द्वारा केदारनाथ से एवं दूसरी टीम द्वारा छोटी लिंचोली से बर्फ सफ़ाई का कार्य प्रारम्भ किया गया है । मजदूरों द्वारा मंगलवार तक लगभग 4 से 5 फ़ीट चौड़ाई में छोटी लिंचौली से केदारनाथ तक मार्ग पर बर्फ सफ़ाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया था, लेकिन बिना मौसम की बर्फबारी से दुबारा इस स्थान पर कई स्थान पर बर्फ गिर चुकी है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि लगातार बदलते मौसम को देखते हुए आगामी दिनों में आवश्यकतानुसार और श्रमिक बढ़ाने पर विमर्श चल रहा है। जिससे यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व पैदल मार्ग को सुचारु किया जा सके ।।उन्होंने बताया कि विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है, ऐसी वर्फवारी में भी श्रमिक केदारपुरी में डटे हुए हैं।

लगातार हो हो रही बरसात और बर्फबारी के चलते व्यवसाइयों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। कई व्यवसायियों ने आगामी दिनों में खुलने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए लाखों रुपए खर्च करके सामान, ईंधन , टैंट आदि की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन लगातार बदलते मौसम के मिजाज के चलते अब यात्रा पर भी प्रभाव पड़ना लाजमी है, ऐसे में केदार घाटी के समस्त व्यापारियों में मायूसी जाने लगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन