home page

बदहाल सड़कों की जल्द मरम्मत न हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी

 | 
बदहाल सड़कों की जल्द मरम्मत न हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी


नई टिहरी, 11 सितंबर (हि.स.)। नरेंद्रनगर क्षेत्र के खाड़ी-पिपलेथ-चौंपा सड़क के धंसने से आवाजाही पर असर पड़ रहा है। वहीं बिडोन-खांकर-सुनाकोट, जाजल-हाडीसेरा और स्वीर-माणदा-गजा सड़क बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई। मामले में उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाही मांग की।

नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की बदहाल स्थिति आक्रोश जताया और मरम्मत करने मांग की। पूर्व विधायक रावत ने कहा कि गत दिनों हुई अतिवृष्टि से खाड़ी-चौंपा सड़क तीन स्थानों पर 15 से 20 मीटर तक पूरी तरह से धंस गई है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

कहा कि ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण से यह समस्या पैदा हुई है। पक्की सुरक्षा दीवार न लगाने से यह संकट खड़ा हुआ है। जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह भंडारी, पिपलेथ के प्रधान बलवीर सिंह भंडारी ने कहा कि चार-पांच से सड़क धंसने लग गई थी। क्षेत्र के लोग तब से सड़क के मरम्मत की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस कोई ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। जिसका खमियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ा रहा है।

कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़के खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी जल्द सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण काम नहीं किया गया तो क्षेत्र के जनता आंदोलन करेंगी। माले में डीएम ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य सोबत सिंह, अनिल भंडारी, प्रेम सिंह, पूरन सिंह पुुंडीर, शिवराज राज मियां, जमन सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी