home page

पौड़ी पॉलीटेक्निक में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

 | 
पौड़ी पॉलीटेक्निक में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक


पौड़ी गढ़वाल, 26 सितंबर (हि.स.)। राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकियाट्रिक सोशल वर्कर अनुज कुमार ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के साथ शराब, तंबाकू, धूम्रपान व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

छात्रों को परीक्षा, करियर और सामाजिक संबंधों से जुड़े तनाव से निपटने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक परेशानी होने पर समय पर चिकित्सीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एनटीसीपी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी व चिकित्सीय प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल, सौरभ सिंह चौहान, रोहित शाह, तुषार रावत सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह