home page

पुण्डोरी में पशुपालकों को किया एलएसडी के प्रति जागरूक

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 16 सितंबर (हि.स.)। लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम और पशुपालकों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए विकासखंड पौड़ी के ग्राम पंचायत पुण्डोरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. भूपेंद्र जंगपांगी ने की।

शिविर में पशुपालकों को एलएसडी के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने और संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की। विभागीय अधिकारियों ने पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिविर में 22 पशुपालक लाभान्वित हुए, जबकि 40 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह रावत, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीमांत नौटियाल और पशुधन प्रसार अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह