home page

पांडव लीला में द्रोपदी स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन

 | 

नई टिहरी, 15 नवंबर (हि.स.)। प्रतापनगर ब्लॉक की ओण पट्टी के मांजफ गांव में आयोजित पांडव लीला के छठे दिन द्रौपदी स्वयंवर का मंचन किया गया। कलाकारों ने पांडव लीला के इस प्रसंग का मंचन कर दर्शकों को महाभारत काल की कथा से रूबरू कराया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत ने कहा कि पांडव लीला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक विरासत का प्रतीक है।

ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। ग्राम प्रधान गंभीर सिंह महर ने कहा कि पांडव लीला गांव की सुख-समृद्धि, शांति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर देवेंद्र दुमोगा, टीकम सिंह नेगी, शंभू सिंह भंडारी, आनंद सिंह महर, रघुवीर सिंह महर, दिनेश लाल, विजेंद्र सिंह महर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी