home page

पंचायत प्रतिनिधियों को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी

 | 
पंचायत प्रतिनिधियों को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी


नई टिहरी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। प्रतापनगर विकासखंड सभागार में पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद रावत, जिला उपाध्यक्ष ममता पंवार ने किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष पंवार ने आयुष्मान कार्ड, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन और बौना पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बीडीओ श्रव्या गोयल ने पंचायत प्रतिनिधियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कहा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार, शैला रमोला, रमेश रतूड़ी और मुरारी रांगड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी