home page

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 26 मार्च (हि.स.)। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 25 मार्च को कोतवाली गंगनहर में एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक करुणा रौकली को सौंपी गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित आरोपी का नाम व पता साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष को उसी दिन उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला