home page

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 21 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन श्री भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में मां चन्द्रघंटा के पावन स्वरूप की श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान से भव्य पूजा-अर्चना की गई। मंदिर प्रांगण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। दूर-दूर से पधारे श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर उनका आशीष प्राप्त किया और अपने जीवन को धन्य बनाया।

शनिवार को मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धारी कालिंका मंडली पौडी ,शिवगौरा मंडली लक्ष्मी नारायण मोहल्ला, गौरी गणेश पौडी, सिरवाण्यू व वैष्णो मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। राइंका ओजली की छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। प्रवचन मे आदित्य ने केदार नाथ व मोहित ने रघुनाथ के बारे में अपनी मधुर वाणी, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और आध्यात्मिक विचारों से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिगम्बर, सतीश जुयाल, स्थानीय सभा के अध्यक्ष नवीन जुयाल, अनयूसा प्रसाद, बीएल नोटियाल, गोविंद रावत, शिव प्रसाद जुगराण आदि शामिल रहे। संचालन डा. नवीन ममगांई ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह