home page

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नामांकन प्रक्रिया समाप्त

 | 

नैनीताल, 08 जून (हि.स.)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल नगर पालिका शाखा के आगामी 14 जून को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न हो गयी। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के नेतृत्व में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोचन टांक, धर्मेश प्रसाद मर्दान, धीरज कटियार तथा कमल सिलेलान ने नामांकन कराया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार, कमल कुमार और संजय कुमार, सचिव पद के लिए सोनू सहदेव, धर्मेंद्र कुमार तथा धीरज कटियार और उपसचिव पद के लिए मुकेश कुमार और दीपक कुमार ने नामांकन कराया।

नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के साथ चुनाव अधिकारी मनोज चौहान, मनोज कुमार, राहुल तथा दिनेश रत्नाकर शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी