home page

टिहरी के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को विधायक निधि से दी एंबुलेंस सेवा

 | 
टिहरी के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को विधायक निधि से दी एंबुलेंस सेवा


नई टिहरी, 07 अगस्त (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी के लिए विधायक किशोर उपाध्याय ने विधायक निधि से एक एंबुलेंस भेंट की। उन्होंने एंबुलेंस का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि छात्रसंघ, कर्मचारी एवं शिक्षकों की मांग पर यह एंबुलेंस दी है।

शुक्रवार को बादशाहीथौल में एंबुलेंस का लोकार्पण करते हुए विधायक किशोर ने कहा कि एसआरटी परिसर में देशभर के 20 राज्यों से छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। विकट भौगोलिक स्थिति और मेडिकल सुविधा को देखते हुए छात्रसंघ और शिक्षकों ने एंबुलेंस की मांग की थी। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष राणा, सचिव अमन सुयाल, पूर्व महासचिव नम्रता मखलोगा ने विधायक किशोर का आभार व्यक्त किया।

परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने परिसर में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य से विधायक को अवगत कराया। वहीं समस्याओं से भी रूबरू कराया। विधायक ने कहा कि शासन-प्रशासन स्तर पर ही लंबित समस्याएं हल की जाएंगी।

इस मौके पर प्रो. भानु प्रसाद मैथानी, प्रो. जीडीएस नेगी, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. एनके अग्रवाल, प्रो. डीएस बागड़ी, डा. यूएस नेगी, डॉ. शंकर लाल, डा. अर्पणा सिंह, डॉ. एलआर डंगवाल, डा. हंसराज बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी, सुदामा लाल, यशवंत रावत, राकेश रमोला, मुकेश कुमार, भगत चौहान, दिनेश, अजय नेगी, अजय कठैत, सुरेश कुमार, आनंद मियां मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी