home page

जनगणना-2027: द्वितीय चरण के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

 | 
जनगणना-2027: द्वितीय चरण के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण


पौड़ी गढ़वाल, 19 सितंबर (हि.स.)।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को प्रेक्षागृह सभागार पौड़ी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायकों को जनगणना प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और सीएमएमएस पोर्टल के संचालन की जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने कार्मिकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए प्रत्येक कार्मिक अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ निभाए। उन्होंने सभी परिवारों और व्यक्तियों की गणना सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना कराई जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनसंख्या गणना होगी। गणना से छूटे परिवारों और व्यक्तियों को शामिल करने के लिए पांच से नौ जनवरी तक रिकवरी गणना की जाएगी।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्यालय के संयुक्त निदेशक शैलेंद्र नेगी, मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक, शिव कुमार, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह