home page

चौपाल लगाकर दी जानकारी

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 21 फ़रवरी (हि.स.)।

कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने खातस्यूं के ग्राम सभा पातल में

मनरेगा चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान योजना के तहत आने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

शनिवार को आयोजित चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना रायसुमारी के इस महत्वकांक्षी योजना को बंद करने का काम किया है। जबकि यह सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना थी। कहा कि इस योजना के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने इस योजना को बदलते हुए पूर्व की भांति करने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र सुयाल,

बीरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, धीरज रावत, भरत सिंह रावत, अनिल कुमार, सर्वेश्वर, श्रीकांत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह