home page

गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बंद रहने से यात्री रहे परेशान

 | 

उत्तरकाशी, 22 अगस्त (हि.स.)। गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ी से आए मलबे के कारण बंद हो गया था। जिसे तीन घंटे बाद बीआरओ कड़ी मशक्कत से खोल पाया। वहीं एनएच बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जनपद में देर रात शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे नेताला के पास शनिवार सुबह आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। जिस कारण हाईवे के दोनो ओर वाहनो की कतारें लग गई। नेताला के पास एनएच बंद होने से कर्मचारी समय से अपने ऑफिसों को नहीं पहुंच सके।

स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं तीन घंटे तक बीआरओ के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगोत्री हाईवे को नेताला के पास आवाजाही को सुचारू करवा सका।

मोरी सांकरी देर रात बंद हुआ मोटर मार्ग शनिवार दिन में खुला

मोरी,संवाददाता। मोरी ब्लाक मुख्यालय को जोडने वाला मोरी-सांकरी मोटर मार्ग बारिश के चलते शुक्रवार देर रात बंद हो गया था। जिस कारण मोरी के लगभग 22 गांव की आवाजाही बंद हो गयी।

वहीं मांर्ग को शनिवार दिन तक लोनिवि खुलवा सकी।

शुक्रवार को मोरी सांकरी मोटर मार्ग फपराला खड्ड के समीप पहाड़ी से पत्थर के साथ मलवा आने से पूरी तरह बंद हो गया। जिस कारण इस क्षेत्र के

सांकरी,जखोल, सोंड, फिताडी,लिवाडी, कासला,रेकचा,राला,हरिपुर,धारा, सावणी, सटूडी, सूनकुडी,ओंसला,गंगाड,पवाणी, ढाटमिर,पांव आदि गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गयी। जिस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि किसी तरह शनिवार दोपहर 11बजे तक लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्ग को खोल सकी। जिससे ग्रामीणों ने रहत की सांस ली। साथ ही आवाजाही शुरू हो सकी

फोटो 22यूकेआई07

बंद पड़े मोरी सांकरी मोटर खोलती लोनिवि की मशीन

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल