home page

कुमाऊं विश्वविद्यालय में 6, 12 और 13 नवंबर को अवकाश घोषित

 | 
कुमाऊं विश्वविद्यालय में 6, 12 और 13 नवंबर को अवकाश घोषित


नैनीताल, 04 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और परिसरों में आगामी 6, 12 व 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। कुलसचिव प्रो. रीतेश साह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 12 जुलाई 2026 को रविवार के दिन कुलपति की स्वीकृति से कार्यालय एवं परिसर खुले रहने के बदले 12 नवंबर (गुरुवार) को तथा कुलपति की ओर से विशेष अवकाश दिए जाने के क्रम में 13 नवंबर (शुक्रवार) को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और परिसरों में अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त 11 जुलाई 2026 को द्वितीय शनिवार होने के बावजूद डीएसबी परिसर, नैनीताल के कार्यालय खुले रहने के एवज में 6 नवंबर (शुक्रवार) को केवल डीएसबी परिसर में अवकाश घोषित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी