home page

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 20 स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित

 | 
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 20 स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित


नैनीताल, 09 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 की सम सेमेस्टर मुख्य, बैक, एक्स तथा स्टूडेंट इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के अंतर्गत 20 स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समार्थ पोर्टल अथवा महाविद्यालय के लॉगिन के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देखने और अंकपत्र डाउनलोड करने को कहा है।

विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एमए-मनोविज्ञान, एमएससी-सांख्यिकी, भूविज्ञान, वानिकी, कंप्यूटर विज्ञान, होम साइंस इन टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग, फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी हॉर्टीकल्चर (स्ववित्तपोषित) तथा एग्रोनॉमी व गृह विज्ञान-फूड एंड न्यूट्रिशन, एमए-गृह विज्ञान, बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एवं एनीमेशन एंड डिजाइन, बैचलर ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, बीवोक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एवं फूड टेक्नोलॉजी के चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, बीएससी-फैशन डिजाइनिंग,एलएलएम, एमबीए-स्पेशलाइजेशन के परिणाम घोषित किए गए हैं।

बताया है कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा आवेदन पत्र भरा था, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समार्थ स्टूडेंट अकाउंट में लॉगिन कर अथवा विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम पोर्टल पर अपना अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ईमेल अथवा मोबाइल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का परिणाम महाविद्यालय लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध है, वे संबंधित महाविद्यालय से भी अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन शुल्क अथवा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय को ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुआ है, उनका परीक्षा परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी