home page

कराटे बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है : सेठी

 | 
कराटे बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है : सेठी


हरिद्वार, 11 अक्टूबर (हि.स.)। खड़खड़ी स्थित एक होटल में आयोजित तीन दिवसीय ओपन इंडियन कराटे चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। उत्तर भारत के पांच राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड से आए करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दम दिखाया।

इंडियन कराटे कनफेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने विजेता बच्चों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि कराटे बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का गुण देता है। पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का गुण सीखकर ये बच्चे राष्ट्र की रीढ़ बन रहे हैं और असहायों की सुरक्षा में भी सक्षम हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने तकनीक और अनुशासन का प्रदर्शन किया। सुमित, कंगना, ईशु, दीक्षा जैन, भुवी, देवांशिका और नैना ने अपनी-अपनी आयु एवं भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते।

इस दौरान कोच नवीन कुमार, संजय वर्मा, अर्जुन (कलानौर), लोकेश सैनी (महेंद्रगढ़), अजय (हिसार), अजय कुमार, आशीष त्यागी (यूपी), मन्नू चौहान (दिल्ली), ईशान तराठी (बहादुरगढ़), विकास और राजीव (रोहतक) टीमों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में रवि बांगा, खुशीराम, रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, शगुन, मनमीत कौर, काका कुमार, एसएन तिवारी, भागीरथ प्रजापति, आशीष अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला