home page

कबड्डी बालिका वर्ग में कीर्तिनगर, जाखणीधार की टीमों ने जीते मैच

 | 
कबड्डी बालिका वर्ग में कीर्तिनगर, जाखणीधार की टीमों ने जीते मैच


नई टिहरी, 30 सितंबर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय जनपदीय शरदकालीन कबड्डी और खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता थौलधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज छाम में शुरू हो गई। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शारीरिक दक्षता का परिचय दिया।

बुधवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का सरकार में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी और सीईओ कमला बड़वाल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। दायित्वधारी बिष्ट ने कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चला कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है।

कहा खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि पहले दिन सभी मुकाबले लीग आधार पर खेले गए। बताया कि कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग में कीर्तिनगर ने भिलंगना को 11-10 अंडर-17 में जाखणीधार ने देवप्रयाग को 24-12 जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में जाखणीधार ने भिलंगना को 25-10 अंडर-19 में भिलंगना ने देवप्रयाग को 36-10 से हराया। वहीं खो-खो में अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रतापनगर ने देवप्रयाग को 6-4, भिलंगना ने चंबा को 3-2, अंडर-17 में भिलंगना ने थौलधार को 9-7 से हराया। अन्य मुकाबलों में जौनपुर ने नरेंद्रनगर को, चंबा ने जाखणीधार और देवप्रयाग ने कीर्तिनगर को हराया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी