home page

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में सभी 15 प्रत्याशियाें के नामांकन वैध

 | 

नई टिहरी, 05 सितंबर (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर गई है। विवि के आठ पदों के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पद तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अन्य सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नामांकन पत्रों की जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। किसी ने अपना नाम वापस लिया। ऐसे में अब सभी 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। मुकाबला सीधे आमने-सामने का होगा। 11 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना है।

परिसर के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. केके वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष पद पर राजन सजवाण, सानिया उनियाल, उपाध्यक्ष पद पर हर्ष प्रियांशु व सुमित, सचिव पद पर राज सिंह व नैतिक कुमार, सह सचिव पद पर रमनपाल कुमार व आंचल, कोषाध्यक्ष पद पर वंश कुमार व अंशिका, कार्यकारिणी छात्रा आरक्षित पद पर सानिया नेगी व सिमरन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर देवांश उनियाल, आर्यन भट्ट व मृदुल मखलोगा का नामांकन पत्र सही पाया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया था। बताया कि परिसर प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी