एसआरटी परिसर टिहरी में सभी 7 पदाें पर हुए दाे-दाे नामांकन
नई टिहरी, 02 सितंबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल नई टिहरी में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। विभिन्न पदों पर कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एसआरटी परिसर के छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. केके वर्मा ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद पर राजन सजवाण और सानिया उनियाल, उपाध्यक्ष पद पर हर्ष प्रियांशु और सुमित, सचिव पद पर राजन सिंह और नैतिक कुमार, सहसचिव पद पर रमन पाल कुमार और आंचल, कोषाध्यक्ष पद पर वंश कुमार और अंशिका जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मृदुल मखलोगा और आर्य भट्ट, छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए सानिया नेगी और सिमरन ने नामांकन कराए।
प्रत्येक पद पर दो-दो नामांकन हुए हैं। प्रो. वर्मा ने बताया कि वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। जबकि 4 सितम्बर को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशियों से लिंगदोह समिति की सिफारिशों व निर्धारित नियमों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है। परिसर निदेशक प्रो. एए बौडाई ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. हेमराज, डॉ. सना रफी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

