home page

एनटीपीसी तपोवन मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर तक होंगें विविध कार्यक्रम

 | 
एनटीपीसी तपोवन मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर तक होंगें विविध कार्यक्रम


ज्योतिर्मठ, 19 सितंबर (हि.स.)।एनटीपीसी तपोवन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत 2अक्टूबर तक होंगें स्वच्छता जागरूकता से सम्बंधित अनेक कार्यक्रम, अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, सपोर्ट स्टाफ एवं हाउसकीपिंग कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभागी; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।

परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सतत व्यवहार और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र अथवा आसपास कम-से-कम एक स्थान की पहचान कर उसमें स्थायी एवं दिखाई देने वाला स्वच्छता सुधार सुनिश्चित करे। साथ ही, उन्होंने दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने और व्यक्तिगत प्रयासों को व्यापक सामाजिक बदलाव से जोड़ने का आग्रह किया। श्री शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक प्रयास सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ दीर्घकालिक और सतत प्रभाव उत्पन्न करने वाला होना चाहिए।पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के लिए भी विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण