home page

एकात्मक मानववाद के पक्षधर उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण

 | 
एकात्मक मानववाद के पक्षधर उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण


नई टिहरी, 25 सितंबर (हि.स.)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को धूमधाम से मनाया। उन्होंने उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि वह एकात्मक मानववाद के पक्षधर रहे हैं। उनका लगाया जनसंघ रूपी पौधा आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर पल्लवित हो रहा है।

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क में उपाध्याय की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते स्मरण किया। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय ही अंत्योदय के लक्ष्य से काम किया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान ने उनके जीवन मूल्यों से परिचित कराया।

इस मौके पर जाखणीधार के प्रमुख राजेश नौटियाल, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी, बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल, जिला महामंत्री बलवंत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उर्मिला राणा, विमला खणका, नीलम बिष्ट, सीमा नेगी, जयेंद्र पंवार, शीशराम थपलियाल, तौफीक अहमद, असगर अली, अब्दुल अतीक मौजूद थे। इधर, सेवा संकल्प अभियान के टिहरी विधानसभा के चोपड़ियाली में दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने उनके अंत्योदय के सिद्धांत की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजयपाल रावत, कुंवर सिंह, दीवान सिंह, रंजीत सिंह, दर्शन सिंह, बसंती देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, संगीता देवी, कौशल्या देवी, आशा देवी, शीला देवी, धर्म सिंह रावत, ललित सुयाल, विक्रम राणा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी