home page

एक मई से शुरू हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिये आवेदन

 | 
एक मई से शुरू हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिये आवेदन


नैनीताल, 30 मई (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नैनीताल परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल एक मई से सक्रिय कर दिया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार स्नातक प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल https://ukadmission.samarth.ac.in/ पर जा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी