home page

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ठंड बढ़ी

 | 
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ठंड बढ़ी


देहरादून, 20 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में गुरुवार से रुक-रुक कर बारिश जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात व मैदानी जिलों में लगातार बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार इन जिलों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अनुमान है। अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड है। ऊपरी इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम बामरिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में भी बारिश, आंधी और ठंड का असर जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल