home page

अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन पर न्यायिक जगत में शोक

 | 
अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन पर न्यायिक जगत में शोक


नैनीताल, 13 जून (हि.स.)। नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी का 52 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न्यायिक जगत एवं अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती मंगोली निवासी स्वर्गीय गिरीश बहुखंडी पिछले 26 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में न्यायिक कार्यों से जुड़े थे और विशेष रूप से राजस्व मामलों के जानकार अधिवक्ताओं में गिने जाते थे। अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सक्रियता के कारण वे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने उनके निधन को अधिवक्ता समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला, मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, ज्योति प्रकाश, शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, पंकज बिष्ट, राजेन्द्र पाठक, दीपक रूवाली, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, शिवांशु जोशी, गजेंद्र मेहरा, नवीन पंत, राजेन्द्र बोरा, डीएस दानू, उमेश कांडपाल, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल, तारा आर्य, सरिता बिष्ट, जया आर्य, भुवन जोशी, राजेंद्र मेहरा, विकास बहुगुणा, अखिलेश साह, कैलाश जोशी, हरीश पांडे, राकेश सुयाल, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, दीपक पांडे, गौरव कुमार, शशांक कुमार, गंगा बोरा, अनिल बिष्ट, भानु प्रताप मौनी, राजेश त्रिपाठी, अशोक मौलेखी, अर्चित गुप्ता, रवि आर्या, भगवत जंतवाल, जयंत नैनवाल, संजय बिष्ट, प्रमोद कुमार, रवि कनवाल, गौरव भट्ट, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, जीतू बंगारी, सुंदर मेहरा, तरुण चंद्रा, सुभाष जोशी, संतोष आगरी, मोहम्मद दानिश, जमील अहमद, हिमांशु उपाध्याय, गजेंद्र बर्गली, मुकेश रंजन, मोहम्मद खुर्शीद, स्वाति परिहार, किरन आर्य, कमला अधिकारी, कामिनी गंगवार, शगुफ्ता, सिमरन और अंजलि आर्या सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी