मारपीट कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में
उत्तरकाशी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय से तीन किमी. दूर कुटेटी के पास एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर धरासू में हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में लिया है।
दूसरी ओर पुलिस ने शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है, जहां मृतक युवक का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर विवाद में युवक के साथ मारपीट कर दी और उसे मौके के घाट उतार दिया।
जानकरी के अनुसार घटना शनिवार सांय की है। जहां जिला मुख्यालय से महज 03 किमी. की दूरी पर स्थित कुटेटी वेरियर के आगे घुमने गए चिन्यालीसौड़ बधाण गांव निवासी रोशन लाल पुत्र स्व. नैननाल उम्र 34 वर्ष के साथ उसी के गांव के युवक अर्जुन लाल एवं उसके साथियों ने मारपीट की। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई संजय लाल ने रामलाल,लखमा देवी, अर्जुन, विकास, मनोज, केशव एवं विरेन्द्र के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला धरासू थाने का होने पर के धरासू पुलिस को सौंपा गया। जहां धरासू पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में अर्जुन,विकास, विरेन्द्र एवं केशव को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस पुछताछ कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
प्रेम प्रसंग का है मामला
मृतक के रोशन लाल के बड़े भाई संजय लाल ने बताया कि प्रेम प्रसंक के चलते गत 29 सितम्बर को उनके भाई मृतक रोशन ने गांव की एक महिला सालिनी पत्नी अर्जुन लाल को भगाकर शादी ले गया था। जिस पर अर्जुन लाल के पिता राम लाल ने धरासू पुलिस को मौखिक सूचना दी। पुलिस ने दोनो से संपंर्क किया और उन्हें स्यांसू वेरियर के पास पकड़ लिया। जहां परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनो पक्षों के बीच समझौता हुआ और मृतक व उसकी प्रेमिका सालिनी को उनके सुपुर्द कर दिया। बताया कि गत 1 अक्टूवर को राम लाल ने उन्हें फोन किया की अपने भाई को कोर्ट भेज दे। दोनो का तलाक करवाते हैं। लेकिन उस दिन न्यायालय में काम नही हो पाया।
अगले दिन दो अक्टूवर के अवकाश के बाद गत शानिवार को मृतक का भाई किसी के साथ उत्तरकाशी आया। जहां देर सांय को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उस मार दिया। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है, जबकि युवक अविवाहित था। इसी को लेकर विवाद में युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। हालांकि घटना के वास्तविक कारण और प्रेम-प्रसंग की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

