home page

वन्यजीवों की दहशत से ग्रामीण परेशान

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 27 फ़रवरी (हि.स.)। गढ़वाल वन प्रभागी पौड़ी नागदेव रेंज व थलीसैंण ब्लाक के कई गांवो में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। वन्यजीवों के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है।

पौड़ी नागदेव रेंज के डोभा गांव में गुलदार ने बीते गुरुवार की देर शाम को एक नेपाली मूल की महिला पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद से यहां गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से यह घटना हुई। वहीं, बीते गुरुवार को थलीसैंण ब्लाक के कुचोली गांव की महिला भालू के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

जहां उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से भालू का आतंक बना है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र को भालू के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह