home page

सेक्स रैकेट प्रकरण का वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 
सेक्स रैकेट प्रकरण का वांछित आरोपित गिरफ्तार


नैनीताल, 25 जुलाई (हि.स.)। नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शनिवार को सेक्स रैकेट प्रकरण के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में वांछित आरोपित राहुल जायसवाल पुत्र स्वर्गीय संजय जायसवाल निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, आनंदपुर, शिवालिक स्कूल के निकट, आरटीओ रोड हल्द्वानी को पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को जजी कोर्ट तिराहा हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी