तोता घाटी के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरा वाहन, दो घायल
देहरादून, 28 अप्रैल (हि.स.)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो
लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है।
एसडीआरएफ के अनुसार आज सुबह लगभग 06:27 बजे जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि जनपद टिहरी के तोता घाटी क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 350 मीटर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी के किनारे पहुंच गया था। एसडीआरएफ ने अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दिल्ली निवासी एक युवक व एक युवती का रेस्क्यू किया। युवक की पहचान अनीश (उम्र 22 वर्ष) पुत्र संदीप और युवती की पहचान सुहानी (उम्र 20 वर्ष) दोनों निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने दाेनाें काे अस्पताल में भर्ती कराया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

